टेक्सास की एक महिला ने दिया छह बच्चों को एकसाथ जन्म

95

woman-given-birth-to-6-babies

एक साथ दो बच्चों को जन्म देना एक आम बात है। अकसर हमें ये देखने या सुनने को मिल जाता है की किसी महिला ने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन जो हम आपको अभी बताने जा रहे हैं वैसा न तो कभी आपने देखा होगा ना ही कभी सुना होगा। एक साथ छह बच्चों को जन्म देना! जी हाँ आपने बिलकुल सही पढ़ा, एक साथ छह बच्चों का जन्म।

टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने छह बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। दुनिया भर में 4.7 अरब में से कोई एक मामला ही ऐसा होता है जबकोई महिला छह बच्चे को जन्म देती है। महिला ने अमेरिका के ‘द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ़ टेक्सास’ में छह बच्चों को जन्म दिया।

अस्पताल ने बताया की थेलमा चैका ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर पचास मिनट से सुबह चार बजकर उन्सठ मिनट के बीच चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया। थेलमा स्वस्थ हैं। अस्पताल के बयान के अनुसार बच्चों का वजन एक पोंड 12 औंस से दो पोंड 14 औंस के बीच है।

अपताल प्रशासन के मुताबिक थेलमा ने बच्चों को तीन बार में जन्म दिया है। शुरू के दो चरणों में चारों बेटे पैदा हुए। तीसरी बार जुड़वाँ बेटियां पैदा हुई। बच्चों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई में रखा गया है। वहीँ थेलमा स्वस्थ हैं। उन्होंने अपनी बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है।उन्होंने अपने चरों बेटों का नाम अभी नही रखा है। इन बच्चों को देखने की लोगों में बहुत उत्सुकता है।

कमेंट्स