पेट फूलना और गैस से राहत पाने के लिए दस प्रभावी घरेलू उपचार

184

मानव जीवन का सच्चा सुख स्वास्थ्य में होता हैँ। हमारा स्वास्थ्य अच्छा होता है तो हमें अपने आसपास की हर वस्तु आकर्षित करती है हम जीवन का आनंद उठाते है परन्तु यदि स्वास्थ्य ही ठीक नहीं है तो हमें स्वादिष्ट खाना भी जहर समान लगता है। खाने की ओर देखने का भी मन नहीं करता है। यदि आपने कभी पेट फूलना या गैस बनने की समस्या का अनुभव किया है (अधिकतर व्यक्ति कभी न कभी इस समस्या से ग्रस्त हो जाते हैं) तो आप मेरी बात से अवश्य सहमत होंगे। तो आइये जाने गैस से राहत पाने के लिए कुछ घरेलु नुस्खे।

गैस क्या है:

पेट में गैस या वायु दो प्रकार से बनती है। एक तो निगलने से, जब हम भोजन के साथ अपने अंदर वायु का समावेश करते है। खाते समय बातें करना, पेय पदार्थ स्ट्रा (straw) द्वारा पीना, चयूगम खाना, धूम्रपान इन सब कारणों द्वारा हमारे शरीर में वायु का समावेश हो जाता है।  यह वायु डकार द्वारा या गुदा मार्ग से शरीर से बाहर निकलती है यदि ऐसा न हो तो यह समस्या बन जाती है।

दूसरा कारण होता है भोजन का न पचना, गरिष्ठ भोजन को पचाने में कई बार हमारी आंत के एंजाइम असफल होते है।  जब यह अनपचा भोजन आँतों में सड़ता है तो भी पेट में गैस बनती है। निष्कर्ष यह है कि पेट फूलना तथा गैस बनना इस बात पर निर्भर करता है कि हम क्या खाते है और कैसे खाते है।

इन  सब के अतिरिक्त कुछ अन्य आंतरिक कारण हैं जो गैस बनने का सबब बनते हैं जैसे लैक्टोज़ असहिशुणता (Intolerance) (दूध या ढूध  से बने मीठे पदार्थों से एलर्जी)। आँतों की समस्या (IBS, IBD), पेट का अलसर, छोटी आंत में बैक्टीरिया का उत्पन्न होना, गेहूं से एलर्जी होना इन सब आंतरिक  कारणों से गैस बनने की समस्या बार बार उत्पन्न  होती है इस परिस्थिति  में तुरंत चिकित्स्क के परामर्शनुसार उपचार करना चाहिए।

परन्तु यदि हमारी जीवनशैली या अनुचित खानपान की आदत के कारण गैस बनने की समस्या होती है तो हम कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर निवारण कर सकते हैं। गैस बनने तथा पेट फूलने के कुछ लक्षण होते हैं जिनसे पता चलता है कि पेट में वायु का समावेश हो गया है।

गैस बनने तथा पेट फूलने के कुछ लक्षण:

    • पेट में तेज दर्द
    • उल्टियां या दस्त होना
    • खट्टी डकारें आना
    • पेट का आकार बड़ा हो जाता (Bloting)
    • सांस से बदबू आना
    • भूख न लगना, पेट बहुत भरा हुआ महसूस होना
    • गुदा मार्ग से बदबूदार वायु का निकास

घरेलू नुस्खे प्राकृतिक तरीके से गैस की समस्या का निदान करते हैं, सरल और हानिरहित, आसानी से घर की रसोई में पाए  जाने वाले कई खाद्य पदार्थों में गैस की समस्या का उपचार है, आइए जाने कुछ महत्वपूर्ण घरेलू उपाय।

गैस से राहत पाने के लिए घरेलु उपाय:

नींबू

lemon

नींबू के रस में बेकिंग सोडा और गरम  पानी मिलाकर पियें। लेमन टी बना कर  पी जा सकती  है। नींबू को काट कर उस पर काला नमक लगाकर चाटने से भी गैस की समस्या में राहत मिलती है।

लहसुन

garlic

जीरा, साबुत धनिआ तथा लहसुन की कलियाँ पानी में उबाल कर पीने से लाभ होता है।  सुबह लहसुन की  दो से तीन कलियाँ चबाकर खाने से गैस की समस्या दूर होती है।

पुदीना

mint

पुदीना का काढ़ा बनाकर पीने से गैस से राहत मिलता है। पुदीनेको सुखाकर उसका चूर्ण बनाकर रखें, जरुरत पड़ने पर उपयोग करें। पुदीने की चटनी का प्रयोग अपने खानपान में करें।

अजवायन

Carom Seeds

अजवायन भी एक रामबाण औषधि है। अजवायन में काला नमक मिलकर गरम पानी के साथ  पीने से आराम मिलता है।

अदरक

ginger

पाचन संबंधी समस्याओं के समाधान में अदरक भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सूखे अदरक का चूर्ण जिसे सौंठ भी कहा जाता है, उसमे थोड़ा खाने वाला सोडा मिलाकर दिन में 3 बार सादे पानी के साथ सेवन करने से पेट का दर्द व अपच की शिकायत दूर होती है। अदरक की चाय भी पी जा सकती है।

दही तथा छाछ

curd

दही में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो भोजन पचाने में मदद करते हैं। प्रतिदिन दही या छाछ का सेवन लैक्टोज़ असहिशुणता (Intolerance) के उपचार में भी सहायक है।

हींग

Hing Powder

हींग भी औषधीय गुणों से भरपूर है। यह एक उत्तम वायुनाशक हैं।  हींग को पानी के साथ खाने से, पिसी हींग का लेप नाभि के आसपास लगाने से आराम मिलता है। यह दादी नानी का आजमाया हुआ एक सुरक्षित घरेलू उपाय है।

आंवला

Awala Gooseberry

आंवला चूर्ण रूप में या काढ़ा बनाकर नींबू व अजवायन के साथ मिलाकर   लेने से पेट के कई विकारों को दूर करने में सहायक होता है। हरड, बेहड के साथ मिलकर बना इसका चूर्ण त्रिफला कहलाता है इसका सेवन कब्ज की समस्या दूर ककर सकता है और यदि कब्ज़ नहीं होती तो गैस की समस्या भी नहीं हो पाती।

सौंफ

sounf small fennel seed

सौंफ भी एक ऐसा घरेलू उपाय  है जो गरिष्ट भोजन को पचाने में सहायता करता है। सौंफ को भूनकर, पानी में उबालकर या इसकी चाय बनाकर किसी भी रूप में उपयोग किया जा सकता है। जिनको दूध पीने से वायु की समस्या होती है वो लोग दूध में सौंफ उबालकर पी सकते हैं

सेब का सिरका(Apple Cider Vinegar)

Apple Vinegar

सेब के सिरके का सेवन पाचक रस बनाने में सहायता करता है। गैस बनने व पेट फूलने से होने वाले दर्द से तुरंत राहत देता है। एक गिलास सादे पानी में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से पेट की वायु का नाश होता है।

इन घरेलू उपायों के साथ साथ अपनी दिनचर्या में शारीरिक श्रम तथा स्वस्थ खानपान की व्यवस्थित आदत का समावेश करें निश्चित ही सेहत का खजाना आपका होगा।

कमेंट्स