बॉलीवुड की यह बेमेल जोडियाँ आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी कि क्या रिश्ते सच में भगवान बना कर भेजता है

बॉलीवुड की दुनिया बहुत बड़ी है। यहां से जुड़ी खबरें कई खबरें अक्सर लोगों को हैरान करने वाली होती है। स्टार्स की जिंदगी जिस तरह से पर्दे पर दिखाई पड़ती है, ठीक उसी प्रकार इनकी निजी जिंदगी भी बहुत ही बिंदास होती है। और यह बहुत ही बेफिक्र जिंदगी जीते हैं। बात करें अगर स्टार्स के रिलेशनशिप की तो इनके लिए रिलेशनशिप का बनना तथा टूटना लगभग आम बात है। कौन सा स्टार किसके साथ रिलेशनशिप में आ जाए, और कब किसका रिलेशनशिप किसके साथ टूट जाए इस बारे में अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

फिलहाल हम आज आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ऐसे लोगों के साथ शादी की जिनके साथ उनकी जोड़ी बेमेल लगती है। इनकी जोड़ी को देखने के बाद आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि क्या सचमुच में भगवान ही रिश्ते बनाकर भेजता है।

आइए जानते हैं वह जोड़ियां कौन सी हैं:

जूही चावला – जय मेहता

juhi-chawla-jai-mehta

बॉलीवुड की बेमेंल जोड़ियों में शामिल है, जूही चावला और जय मेहता की जोड़ी। जूही चावला बॉलीवुड की जानी मानी खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। जूही चावला 1995 में बिजिनेस मैन जय मेहता के साथ शादी की थी। जय उम्र में जूही से 7 साल बड़े हैं।

ट्यूलिप जोशी – विनोद नैयर

Tulip-Joshi_-Vinod-Nayar

ट्यूलिप जोशी में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2002 में यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ से की थी। अगर बात करें उनके कैरियर की तो इन्हें बॉलीवुड में ज्यादा सफलता हासिल नहीं हो पाई। ट्यूलिप जोशी ने विनोद नैयर के साथ शादी की जो एक कैप्टन थे।

पूजा भट्ट – मनीष मखीजा

pooja-bhatt-and-manish-makhija

मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने अपनी बोल्डनेस से पॉपुलैरिटी हासिल की है। पूजा ने मनीष के साथ शादी की है। ये दोनों साल 2003 में शादी के बंधन में बंधे। मनीष उम्र में पूजा से काफी बड़े लगते हैं।

किम शर्मा – अली पुंजानी

kim-sharma-and-ali-punjani

किम शर्मा के बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘मोहब्बतें’ से हुई थी। यह फिल्म मल्टीस्टारर थी जिसमें इनके साथ कई बड़े एक्टर्स नजर आये। किम शर्मा ने बिजनेसमैन अली पंजानी के साथ शादी की है। आपको बता दें कि किम अली की दूसरी पत्नी है। यही नहीं पहली पत्नी से अली के 3 बच्चे भी हैं।

श्रीदेवी – बोनी कपूर

sridevi_with_boney_kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को कौन नहीं जानता है। बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ श्रीदेवी एक बेहतरीन अदाकारा भी थी। इन्होंने कई महत्वपूर्ण फिल्मों में यादगार किरदार निभाये। श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता व निर्देशक बोनी कपूर के साथ शादी की थी।

उर्वशी शर्मा – सचिन जोशी

Urvashi-Sharma_-Sachin-Joshi

उर्वशी शर्मा एक फ़िल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। यह बॉलीवुड फिल्मों के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इन्होंने साल 2012 में बिजनेसमैन और एक्टर सचिन जोशी के साथ सात फेरे लिए।

उदय चोपड़ा – नरगिस फाखरी

uday-chopra-nargis

उदय चोपड़ा बॉलीवुड अभिनेता होने के साथ-साथ फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक, और सहायक निदेशक का भी काम करते हैं। खबरों के मुताबिक जल्दी ही उदय चोपड़ा नरगिस फाखरी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

फराह खान – शिरीष कुंदर

Shirish-Kunder-Farah-Khan

फराह खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रसिद्ध डांस कोरियोग्राफर हैं। इन्होंने 80 से अधिक फिल्मों में डांस कोरियोग्राफी की हैं। यह इंडस्ट्री की एक जानी मानी हस्ती हैं। फराह खान ने साल 2004 में शिरीष कुंदर के साथ शादी की। शिरीष कुंदर एक फिल्म निर्माता हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ उम्र में फराह से काफी छोटे हैं।

तो दोस्तों यह थी बॉलीवुड की कुछ ऐसी जोड़ियां जो बेमेल जोड़ियों के लिस्ट में आती हैं। इस लिस्ट में अनुराग कश्यप एवं कल्कि कोएचलिन इत्यादि सेलिब्रिटीज की जोड़ी भी शामिल है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी।

कमेंट्स