हैरत और रोमांच से भरपूर ये हैं डराने वाले दुनिया के अनोखे पुल

379

दुनिया में हैरत और रोमांच से भरपूर कुछ ऐसे अनोखे पुल भी है, जहां जाने से पहले लोग सौ बार सोचते हैं। उन पुलो की बनावट ही ऐसी है कि लोग उसे दूर से देखकर ही डर जाते हैं। देखने में खतरनाक, मगर एडवेंचर से भरपूर ऐसे ही कुछ पुलों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

ग्लास सस्पेंषन ब्रिज, चीन

china-bridge

चीन हमेशा अपने अजब-गजब प्रयोग के लिए चर्चा में रहता हैं। झांगजियाजी ग्रैंड कैनियन ग्लास ब्रिज उसी एक प्रयोग का नमूना है, जिसे शीशे से बनाया गया है। यह दुनिया का सबसे लंबा और ऊंचा ग्लास ब्रिज है। इस पुल की कुल लंबाई 1,410 फुट और ऊंचाई 1,180 फुट है। इसे चीन के हुनान प्रांत के झांगजियाजी में बनाया गया है। इस पुल के आस-पास केवल खतरनाक पहाड़ियां है। अगर तुम इस पुल से नीचे देखोगे तो तुम्हे सिर्फ खाई नजर आएगी। परदर्शी होने की वजह से यह पता ही नही चलता की तुम पुल पर हो या हवा में। कमजो दिल वाले अगर पुल से निचे देखें, तो उनकी धडकन रूक सकती है।

रॉयल जॉर्ज ब्रिज, अमेरिका

royal-gorge-bridge

दुनिया में सबसे ऊंचे मशहूर पुलों में से का है रॉयल जॉर्ज ब्रिज। जानते हो, यह अमेरिका का सबसे ऊंचा पुल है। जिसे आर्कन्सा नदी के ऊपर बनाया गया है। बनावट के  स्तर पर यह पुल भी खतरना ही लगता है। यह पुल लगभग 955 फुट की ऊंचाई पर स्थित है, जिसकी लंबाई करीब 1,260 फुट है। अमेरिका के कोलाराडो स्थित इस पुल से गुजरते हुए तुम नीचे देखने की हिम्मत नहीं जुटा सकते, क्योंकि नीचे सिर्फ खाई ही दिखाई देती है, जो बेहद डरावनी है।

मिल्लाउ वायाडक्ट, फ्रांस

millau-viaduct-bridge

दक्षिणी फ्रांस के मिल्लाउ स्थित इस अदभुत पुल को टार्न घाटी पर बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई जमीन से लगभग 1,125 फुट है और लंबाई लगभग 8,070 फुट है। यह पुल अपने सबसे ऊंचे पॉइंट पर एफिल टावर से भी ऊंचा है। इसलिए इसे दुनिया के सबसे ऊंचे पुलों में से एक माना गया है। जब टार्न नदी से धुधं ऊपर की तरफ बढ़ती है, तब यह पुल हवा में तैरता हुवा प्रतीत होता है। इस पुल की दीवार पर पारदर्शी कांच लगाए गए हैं।

कैपिलानो सस्पेंषन ब्रिज, कनाडा

Capilano-Suspension-Bridge

किसी संकरे पुल से होते हुए अगर तुम्हें जंगल की सैर करने के लिए कहा जाए, तो क्या तुम ऐसा करोगे? तस्वीर में तुम जिस पुल को देख रहे हो, वास्तव में यह जंगलों से घिरा एक फुट ब्रिज है, जो बहुत ऊंचा व सेंकरा है। यह पुल कैपिल्लाना नदी पर उत्तरी वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा) में स्थित है। देवदार की वादियों के बीच इस पुल को एक क्लिफ से चट्टान से इस तरह जोड़ा गया है कि यह दुर से हवा में लटका हुवा नजर आता है। जमीन से इसकी ऊंचाई 230 फुट है और लंबाई 460 फुट है।

कैनोपी वॉक, घाना

canopy-walk-ghana

लकडा़े के तख्ते से तैयार यह फुट ब्रिज घाना के काकुम नेशनल पार्क में फॉरेस्ट फ्लोर के ऊपर स्थित हैं। पर्यटक इस पर चढ़कर जंगल का भ्रमण करते हैं। यह पुल लगभग 1,000 फुट लंबा और जमीन से लगभग 130 फुट ऊंचा है। इसकी चौड़ाई इतनी कम है कि एक-एक करके लोग इससे निकलते हैं। हवा में लटकते इस पुल की दीवारें नेट की बनी हुई हैं। बेशक इस पुल की ऊंचाई ज्यादा नही है, पर लकड़ी के तख्ते पर चलते हुए डर तो लगता ही है कि कहीं घने जंगल में गिर गए तो क्या होगा?

आइगिल डु मिडी ब्रिज, फ्रांस

aiguille-du-midi-bridge-france

इस पुल से नीचे देखना मना है अगर यह बात कोई तुमसे कहे तो उसे मजाक में मत लेना, क्योंकि फ्रांस के एल्पस पर्वत पर बना यह पुल तुमहे  डरा सकते है। खासकर जिन लोगों को ऊंचाई से डर लगता हो, उनके लिए यह खतरनाक ही है। न केवल इसकी ऊंचाई समुद्रतल से 16,605 फुट है, बल्कि यहां तक पहुंचने के लिए हवा में लहराती केबल कार से 9,200 फुट ही दुरी तय करनी होती है, जिसमें करीब 20 मिनट लगते है। इसके बाद इस पुल पर एक पहाड़ी सुरंग से होते हुवे निकलना पड़ता है।

रस्सियों वाला खतरनाक पुल, पेरू

rope-bridge-peru

अगर दुनिया के खतरनाक पुलों की बात करें, तो पुरू का यह पुल भी कम डरावना नहीं है। पेरू के कुजको गांव में इस पुल को रस्सियों से तैयार किया गया है, ताकि लोग शहर की तरफ आ-जा सकें। इस पुल को यहां के इंका आदिवासियो द्वारा पांरपरिक तरीके से तैयार किया जाता है, जिसके लिए वे जंगली घासो का इस्तेमाल करते हैं। 220 फुट की ऊंचाई पर बना यह पुल लगभग 120 फुट लंबा है, जो तेज बहती नदी पर बना हुवा है। सोचो, अगर किसी दिन रस्सी टुट गई तो क्या होगा? लेकिन इसकी संभावना कम है, क्योकि इस पुल को यहां के लोग हर साल बनाते है।

कमेंट्स