दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दुनिया में प्यार से खूबसूरत शायद कोई चीज नहीं है। प्यार में एक ऐसा एहसास होता है, जो दुनिया के किसी भी चीज़ में नहीं पाया जाता है। दोस्तो आपने यह गाना तो सुना ही होगा ‘‘ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन।” प्यार के मामले में कहीं गयी यह बात पूरी तरह से सच है। क्योंकि जब कोई इंसान प्यार में पड़ जाता है, तो उसके लिए दुनिया जहान की बातें मायने नहीं रखती है।
दोस्तो इस पोस्ट के माध्यम से हम कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने प्यार के संदर्भ में कही गई इन बातों को पूरी तरह से सच साबित किया है। इस पोस्ट में हम कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए अपना धर्म परिवर्तन तक कर लिया।
तो आइए जानते हैं वह बॉलीवुड स्टार्स कौन से हैं:
आयशा टाकिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया ने फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए आयशा को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड से भी नवाजा गया था। आयशा ने साल 2009 में अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी के साथ शादी की। हिंदू धर्म से संबंध रखने वाली आयशा टाकिया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया, और मुस्लिम धर्म को अपना लिया।
ममता कुलकर्णी
90s की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में ममता कुलकर्णी का नाम भी शामिल है। हिंदू धर्म से संबंध रखने वाली ममता कुलकर्णी ने मुस्लिम धर्म से नाता रखने वाले विक्की को अपना दिल दे बैठी और शादी के लिए इन्हें अपना धर्म परिवर्तन करना पड़ा।
अमृता सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह भी उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल है जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया। अमृता सिंह ने साल 1991 में बॉलीवुड अभिनेता और पटौदी खानदान के वारिस सैफ अली खान के साथ शादी की। हालांकि इन का रिश्ता ज्यादा दिन तक चल नहीं सका, और साल 2004 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। अमृता सिंह और सैफ अली खान के दो बच्चे भी हैं।
धर्मेंद्र एवं हेमा मालिनी
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र तथा बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी साल 1979 में शादी के बंधन में बंधे। हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। हिंदू धर्म में जन्म लेने वाले धर्मेंद्र ने साल 1991 में अपना धर्म परिवर्तन करके इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया था। जिसके बाद धर्मेंद्र के पद चिन्हों पर चलते हुये, अपने वैवाहिक रिश्ते को बनाए रखने के लिए हेमा मालिनी ने भी इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया।
महेश भट्ट एवं सोनी राजदान
महेश भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक हैं। महेश भट्ट और सोनी राजदान की शादी साल 1986 में हुई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनी राजदान महेश भट्ट की दूसरी पत्नी है, इससे पहले महेश भट्ट ने किरण भट्ट के साथ शादी की थी। बताया जाता है कि जब महेश भट्ट, सोनी राजदान से शादी करने जा रहे थे, उस समय उनका अपनी पहली पत्नी के साथ तलाक नहीं हुआ था। और महेश भट्ट नहीं चाहते थे कि वह अपनी पहली पत्नी से तलाक ले, यही वजह है कि उन्होंने सोनी राजदान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म को कबूल किया।
तो दोस्तों यह थे कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया। इनके अलावा हेज़ल कीच, नयनतारा, दिव्या भारती, शर्मिला टैगोर, नरगिस दत्त जैसी कई अन्य स्टार्स भी हैं, जिन्होंने प्यार को पाने के लिए धर्म परिवर्तन का सहारा लिया। उम्मीद करते हैं कि बॉलीवुड संबंधित यह खबर आपको पसंद आई होगी।