क्या बाबा लोग कर रहे है भारतीय संस्कृति का नाम खराब?

310

आज कल की ख़बरों को देखकर ऐसा लगता  है की पूरा समाज अंधविश्वास पर ही टिका है। अनपढ़ लोग ही नहीं अच्छे खासे पढ़े लिखे लोग भी ऐसे गुरुओं (बाबा) के चक्कर में आकर अनहोनी कर देते है और बाद में पछताते है। अचम्भे की बात तो यह है की पहले केवल गाँव की औरतों को गुरुओं, बाबाओं, तंत्र मन्त्र आदि में विश्वास करने वाला माना जाता था लेकिन अब तो आलम यह है की गाँव क्या और शहर क्या, आदमी क्या और औरत क्या, बच्चे क्या और बूढ़े क्या ऐसा लगता है की सभी एक अनदेखी दिशा में अंधविश्वास में डूब कर भागे जा रहे है।

हमारे देश में ऐसे कई बाबा है जिनकी कभी बहुत भारी जनसंख्या में भक्त हुआ करते थे लेकिन आज वो अपनी करतूतों की वजह से सलाखों के पीछे है। भगवान का नाम लेने से अच्छा कोई दूसरा काम नहीं है लेकिन भगवान के नाम का सहारा लेकर यदि कोई खुद को ही भगवान समझ बैठे, यह कतई सही नहीं है। नीचे हम कुछ बाबाओ के बारे में बात कर रहे है जो आज जेल में सज़ा काट रहे है और इनमें से तकरीबन सब बाबाओ का जुर्म पैसों का गबन करना या औरतों के साथ बलात्कार करना है। क्या ऐसे बाबा जो खुद को धर्म का ज्ञान देने वाले, भगवान के दूत कहने वाले और भक्तों का कल्याण करने वाले कहते है उनको यह ओछी हरकत करना शोभा देता है। आइये इन बाबाओ के बारे में जाने की इन्होंने अपने ढोंग किस प्रकार रचे।

गुरमीत राम रहीम सिंह

gurmeet-ram-rahim

इन बाबाओ के तो क्या ही कहने! यह खुद को “मेस्संजार ऑफ़ गॉड” कहकर बुलाते थे। इन्होंने अपने को ही हीरों लेकर कई फिल्में भी बनाई। डेरा सच्चा सोदा नाम से इनका बोलबाला हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसी जगहों पर था। इनका हरियाणा में बहुत बड़ा महल है जिसमें अंदर ही स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, स्विमिंग पूल, क्रिकेट का मैदान और सिनेमा हाल आदि थे।

कहा जाता है की महल की अंदर एक गुफा थी जहाँ पर यह अपनी सेविकाओं को बुलाकर उनसे गलत हरकतें किया करते थे। पर्दा फाश होने पर इन्हें ताउम्र की जेल हो गयी है और रोज करोड़ों में खेलने वाले आज 20 रुपये प्रतिदिन पर जेल में सब्जियां उगा रहे है।

आसाराम जी बापू

asaram-bapu

आसाराम जी बापू का इतना बड़ा साम्राज्य पल भर में मिट्टी में मिल गया जब एक नाबालिग लड़की ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया। हुआ यूं की राजस्थान के एक माता-पिता अपनी बेटी के साथ बाबा जी के आश्रम पर गए। वे बाबा जी को बहुत मानते थे। बाबा जी की सेवा सत्कार के बाद जब वो जाने लगे तो बाबा ने उनसे उनकी बेटी को वही छोड़कर जाने की बाते की। उन्होंने कहा की उनकी बेटी को सेविकाओं के साथ हाथ बटाना चाहिए। अंधविश्वास में लिप्त माँ-बाप बेटी को वही छोड़ कर चले गए और सुबह बेटी ने सारी आप बीती माँ बाप को बतायी। इस घिनौने जुर्म में बाबा जी आज सलाखों के पीछे है और उन्हें उम्र कैद हो गयी है।

नित्यानंद जी महाराज

nithyanand-maharaj

40 वर्षीय नित्यानंद को उनके शिष्यों द्वारा भगवान का साक्षात् अवतार माना जाता था। फरवरी 2013 में पंचायती महानिर्वानी अकादमी ने उनको परमहंस नित्यानंद जी महाराज के नाम से नवाजा। इससे पहले इन्होंने अपना नाम महामंडलेश्वर रखा था। एक दिन जब इनका साउथ की एक्ट्रेस रंजीता के साथ आपत्तिजनक वीडियो सामने आया तो वे अपना आश्रम छोड़कर छुप-छुप कर इधर उधर डेरा डालने लगे।

संत रामपाल

sant-rampal

65 वर्षीय संत रामपाल का हरियाणा के बरनाला में 12 एकड़ में आश्रम था। 1999 में इन्होंने अपने आश्रम की शाखाएं बढ़ाई और रोहतक, करनाल एवं झज्जर जिले में भी अपने कई आश्रम बना दिए। एक बार अचानक उनके आश्रम से 5 औरतों और एक 18 महीने के बच्चे का शव मिलने पर हड़कंप मच गया और इन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अंधविश्वास की हद तो तब हो गयी जब संत रामपाल को बचाने के लिए इनके भक्तों ने डंडे, तेज़ाब, और बन्दूक से हमला करना चालू कर दिया।

साईं बाबा ओमजी

Swami-Omji

मुंबई में रहने वाले साईं बाबा ओमजी को आपने बिग बॉस 10 में जरूर देखा होगा। इन्हें धर्म के खिलाफ अपने बड़बोले विचारो के लिए जाना जाता है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इनके ऊपर सात केस चल रहे है। साईबाबा ओमजी न केवल अपने शब्दों से बड़बोले है बल्कि इनकी हरकतें भी शर्मनाक है जिसमें से लाइव टीवी पर एक औरत को थप्पड़ मारना और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल को मारने की धमकी देना है।

साईं बाबा ओमजी शाह रुख खान और आमिर खान जैसे सितारों को अगवा करना चाहते है क्योंकि इन्होंने हिन्दू लड़कियों से शादी की। स्वामी ओमजी की इन्टरनेट पर कई ऐसी वीडियो वायरल हो चुकी है जिसमें यह निर्वस्त्र औरतों को योग सिखा रहे है।

स्वामी अमृत चैतन्य

amrit-chaitanya

शांतिथीरम नाम से 16 एकड़ में केरल में बना अमृत चैतन्य जी का आश्रम किसी महल से कम नहीं है। लेकिन वो कहा जाता है कि किसी की अच्छाइयाँ छुप सकती है पर बुराइयां नहीं। इस बाबा के ऊपर कई केस है, इन्होंने अरब में बड़ा घोटाला किया जिससे वहां की सरकार इन्हें किसी भी कीमत पर वापस चाहती थी।

भारत में इन्हें 18 मई, 2008 को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। इन्होंने दो नाबालिग लकड़ियों के साथ शर्मनाक हरकत की और उसका वीडियो फुटेज भी जारी कर दिया। फिलहाल ये 16 वर्ष के लिए जेल की सलाखों के पीछे है।

स्वामी परमानंद

Swami Premanand

श्रीलंका के रहने वाले स्वामी परमानंद का जन्म 1951 में हुआ। तमिलनाडु में बहुत बड़ा आश्रम जमा कर इन्होंने काफी सारा पैसा, संपत्ति और एक बड़ी तादाद में भक्त इकट्ठे कर लिए। 1997 में 13 लड़कियों के साथ बलात्कार करने के जुर्म में इन्हें दो बार उम्रकैद हो चुकी है। इनकी मृत्यु 21 फरवरी, 2011 को सेंट्रल जेल में हो चुकी है।

इच्छाधारी संत स्वामी भीमानंद

Swami Bhimanand

46 वर्षीय इच्छाधारी बाबा दिल्ली और मुंबई में सेक्स रैकेट चलाते थे। इनकी इतनी पहुँच थी की 1997 में जब पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए गयी तो  2000 भक्तों ने डटकर पुलिस का सामना किया और कहा की हमारे रहते बाबा जी कहीं नहीं जा सकते लेकिन लाठी चार्ज होने पर सब भाग खड़े हुए और इच्छाधारी बाबा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

राधे माँ

radhe-ma

सदैव दुल्हन की भेष में रहने वाली और सोने से लदी रहने वाली राधे माँ कई फिल्मी सितारों और बड़ी हस्तियों के साथ भी देखी जा चुकी है। इनका पर्दा एक दिन तब फाश हुआ जब मुंबई की एक महिला ने राधे माँ पर उसके पति और सास को भड़काने का आरोप लगाया। दहेज़ मांगने के लिए उकसाने के आरोप से राधे माँ ने सीधे मना कर दिया। इनका मुंबई में अपना चैरिटेबल ट्रस्ट है जिसका प्रचार जोरों शोरों से किया जाता है।

ये कुछ ऐसे लोग है जो खुद को धर्म गुरु बताते है और धर्म के नाम पर पाखंड रच कर निर्दोष लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ करते है। क्या आप भी कुछ ऐसे और लोगों के नाम सुझा सकते है? कृपया नीचे कमेन्ट बॉक्स में जाकर अपनी राय अवश्य दे। ऐसे और पोस्ट पढ़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें।

कमेंट्स