भारत में दस घूमने लायक खूबसूरत जगहें जहाँ जिन्दगी में एक बार जरूर जाना चाहिए

129

भारत देश सम्पूर्ण दुनिया में अपना एक विशेष स्थान रखता है, ऋषि मुनियों की यह पावन धरा ‘भारत’ जिसे इतिहास में विश्वगुरु के नाम से भी सम्बोधित किया गया है, एक रहस्मयी देश है। यहाँ घूमने लायक खूबसूरत जगहें अनगिनत हैं।एशिया महाद्वीप में बसे इस देश की 70.8% भू-भाग पर समुद्र है जिसमे 14% भाग पर बसा है विराट हिन्द महासागर। भारत मुख्यत तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है। यहाँ देखने लायक हर प्रकार की प्राकृतिक सौन्दर्यता के साथ एक तरफ बर्फ से ढके पहाड़ है तो दूसरी ओर रेतीले टीले, एक ओर पवित्र नदियाँ है तो दूसरी ओर विशाल समुद्र, एक ओर जंगल देखने को मिलता है तो दूसरी ओर पहाड़ों को छुते बादल, अपनी घनी सौन्दर्यता के लिए यह देश अपने आप में परिपूर्ण है। यहाँ चारो धाम की यात्रा में व्यक्ति असीम आनंद के साथ सम्पूर्ण जीवन के अर्थ का भी बोध कर लेता है।

भारत के वह 10 घूमने लायक खूबसूरत जगहें जो मौज मस्ती के साथ अपने आप में सम्पूर्ण इतिहास को भी बयां करतें है:

जम्मू-कश्मीर

Jammu Kashmir

धरती का स्वर्ग माना जाने वाला कश्मीर पूर्ण रूप से प्राक्रतिक सोंदर्य एवं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहाँ अमरनाथ, माँ वैष्णोदेवी की गुफा है तो दूसरी और बर्फ से ढके एवं बादलों को छुते पहाड़, यहाँ की झीलें और लम्बे लम्बे देवदार के वृक्ष प्रक्रति के सौन्दर्य को और बढ़ाते है।

राजस्थान का रेगिस्थान

rajasthan-desert

शुर वीरों एवं रजवाड़ों की इस धरा का भी अपना एक अलग स्थान है यहाँ की मिट्टी में खुशबू है वीरों के बलिदान की, वीरता की, यहाँ कई एतिहासिक किलें, महल, और झीलों के बिच बसे महलों की सौन्दर्यता अपनी ओर आकर्षित करती है। रेतीले रेगिस्थान में ऊंट की सवारी मौज मस्ती से परिपूर्ण है।

गुजरात का द्वारिका नगर

dwarka-gujarat

गुजरात राज्य वैसे तो हस्तकला एवं अपने पारम्परिक परिधान से भी विख्यात है, लेकिन पर्यटन की द्वारिका नगर प्राचीन इतिहास और वज्ञानिक नजरिये से विश्व का सबसे रहस्मयी शहर माना जाता है। इसकी स्थापना मथुरा से निकलकर भगवान श्री कृष्ण ने की थी। कई दरवाजों (द्वारों) का यह शहर द्वारिका के नाम से जाना जाता है।

अंदमान और निकोबार

andaman-and-nicobar

अगर जल और घाटियों की सुन्दरता के नजरिये से देखे तो यह आइलैंड सबसे खास होगा यहाँ 300 से भी जयादा खुबसूरत द्वीपों एवं टापुओं का बड़ा समूह है, जहाँ पन्ना और मूंगे की चट्टानें भी मौजूद है। सफ़ेद बालू वाले समुंद्र तट और पानी के किनारे कतार में लगे लंबे नारियल के पेड़ काफी आकर्षक है।

केरल

kerala

केरल को कुदरत की खुबसुरती का अदभुत वरदान मिला है, ऊँचे ऊँचे पहाड़ शानदार समुद्र का किनारा, नारियल और खजूर के अतिसुन्दर वृक्ष, इन्ही के बिच से नौका की सवारी चारों ओर हरियाली ही हरियाली और बेहद मनमोहक नजारे है यहाँ।

दार्जिलिंग

darjeeling

सिक्कम का हिस्सा रह चुके इस हिल स्टेशन की सबसे बड़ी खूबसूरती है यहाँ के चाय के बागान। क्वीन ऑफ़ हिल्स के नाम से विख्यात यह शहर दूर-दूर तक फैली हरी चाय के बगान देखने में ऐसा लगता है जैसे धरती पर हरी चादर बिछी हो। इन बागानों के साथ साथ ही यहाँ की वादियाँ भी घूमने लायक खूबसूरत जगहें हैं जो बेहद मनमोहक है।

अरुणाचल

arunachal-pradesh

पूर्वोत्तर में स्थित अरुणाचल बेहद सुंदर रोमांच और अद्भुत स्थान है। भारत के ये पूर्वोतर राज्य – असम, सिक्किम अरुणाचल, नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा मणिपुर बहुत ही अद्भुत है। यह राज्य मौसम, मिजाज़ और अपनी मुख्य संस्कृतियों से अपनी एक अलग पहचान बनाते है।

कन्याकुमारी

Kanyakumari

यदि तीर्थ स्थल के नजरिये से देखा जाये तो कन्याकुमारी हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल है। कन्याकुमारी महान शासको के अधीन और विजयानगरम  साम्राजय का हिस्सा भी रहा है। यह अपनी एतिहासिक पहचान के लिए विख्यात है। कन्याकुमारी अपने सूर्योदय एवं सूर्यास्त के लिए भी  काफी प्रसिद्ध है। यहाँ का यह मनोरम नज़ारा देकने वालो के लिए काफी यादगार रहता है।

आगरा का ताजमहल

taj-mahal-india

उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित ताजमहल जो दुनिया के 7 अजूबों में एक है, न केवल एक मकबरा है यह पूरा सफ़ेद संगमरमर से बना एक वास्तुकला, और विश्व की अनूठी कारीगरी का नमूना है। यह अपनी खूबसूरती के साथ ही रिश्तों में प्रेम और घनिष्टता का एक एतिहासिक रूप है।

मैसूर

mysore

मैसूर महलों, बगीचों और मंदिरों का शहर है। मैसूर के महल यहाँ के आकर्षण का केंद्र है जो वास्तव में खूबसूरती से परिपूर्ण है। यूँ तो यहाँ घूमने लायक खूबसूरत जगहें बहुत सी है लेकिन यहाँ का चामुंडेश्वरी मंदिर, श्री चमराजेंद्र जूलाजिकल गार्डन, और वृन्दावन बगीचा काफी प्रसिद्ध और आकर्षण का केंद्र है।

कमेंट्स